‘देश शोक में है और राहुल गांधी पार्टी मनाने विदेश निकल पड़े’, भाजपा नेता का बड़ा बयान

कांग्रेस को डॉक्टर मनमोहन सिंह की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने उनके जिंदा रहते हुए उनका अपमान किया उन्हें गालियां दी और वह अभी भी ऐसा ही कर रहे हैं। कोई भी उनकी कल अस्थियां लेने नहीं गया। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया।

102
Shehzad Poonawalla On Rahul Gandhi

Shehzad Poonawalla On Rahul Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। वही अभी से बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता का कहना है कि एक तरफ पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से शोक में डूबा हुआ है उधर राहुल गांधी नए साल की पार्टी मनाने के लिए विदेश चल पड़े हैं।

राहुल गांधी पर लगाया मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि,”पूरा देश प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है और राहुल गांधी नए साल की पार्टी मनाने के लिए विदेश चले गए हैं, जबकि पूरे देश में 7 दोनों का शोक है। कांग्रेस को डॉक्टर मनमोहन सिंह की कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने उनके जिंदा रहते हुए उनका अपमान किया उन्हें गालियां दी और वह अभी भी ऐसा ही कर रहे हैं। कोई भी उनकी कल अस्थियां लेने नहीं गया। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता का मतलब ही बदल दिया है अब वह विपक्ष के नेता से बदलकर पर्यटन नेता और पार्टी के नेता हो गए हैं।”

‘राहुल गांधी हो गए हैं पर्यटन के नेता’

आगे उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि,”ऐसे में जब देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में है। राहुल गांधी पर्यटन और पार्टी के लिए निकल पड़े है। राहुल गांधी और पर्यटन कोई नई बात नहीं है। जब मुंबई में 26/11 का हमला हुआ था उस समय वह पूरी रात पार्टी कर रहे थे। उन्हें डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन की कोई चिंता नहीं है।” वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए हैं। राहुल गांधी ने अपनी सुविधा के मुताबिक राजनीति के लिए पूर्व पीएम की मौत का राजनीतिकरण किया और उसका फायदा उठाया।”

Read More-‘पाकिस्तान ने मनमोहन सिंह का किया अपमान, चुप रही कांग्रेस’, महाराष्ट्र के सीएम का बड़ा बयान