‘रायबरेली का MP देश का PM बनेगा’,कांग्रेस नेता ने कही बड़ी बात

इस समय कांग्रेस नेता पप्पू यादव चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी के चलते पप्पू यादव रायबरेली पहुंचते हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा,"रायबरेली आ गया हूं, 44 साल बाद रायबरेली का MP देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है।

90
Pappu Yadav

Pappu Yadav: बिहार के कांग्रेस नेता पप्पू यादव रायबरेली पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में वोट मांगा। इससे पहले पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह रायबरेली पहुंच रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए पप्पू यादव ने एक बहुत बड़ा दावा भी किया है।

पप्पू यादव ने किया बड़ा दावा

इस समय कांग्रेस नेता पप्पू यादव चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी के चलते पप्पू यादव रायबरेली पहुंचते हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा,”रायबरेली आ गया हूं, 44 साल बाद रायबरेली का MP देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है। जबरदस्त उत्साह है राहुल गांधी जी पांच लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे! कोई अचरज नहीं होगा अगर सारे रिकॉर्ड टूट जाएं!” पप्पू यादव का दावा है कि कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे। आपको बता दे पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय खड़े हुए थे जहां दूसरे चरण में चुनाव संपन्न हो गया है। अब वह कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक जिंदा रहेंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

अमेठी नहीं रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। राहुल गांधी एक नहीं बल्कि दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से है।

Read More-बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तय हुए आरोप, महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला