Tuesday, December 23, 2025

पंजाब के CM भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, गणतंत्र दिवस को माहौल खराब करने की दी चेतावनी

CM Bhagwant Mann: पंजाब के CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। आतंकी ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसने पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है और इतना ही नहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने की भी बात कही है। वह सीएम को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह बता रहा है तो वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की तुलना पूर्व डीजीपी गोबिंदराम से कर रहा है।

खालिस्तानी आतंकी ने दी सीएम को मारने की धमकी

दरअसल पन्नू पंजाब में पिछले दिनों हुए एनकाउंटर को लेकर बोल रहा था। इसके साथ ही पन्नू वीडियो में पंजाब के गैंगस्टर से संपर्क करने के लिए बोल रहा है। पानू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की भी चेतावनी दी है। उसने सीएम भगवंत मान से कहा कि वह जहां भी तिरंगा फहराएंगे वहां माहौल खराब की तैयारी है। खालिस्तानी आतंकी ने सीएम भगवंत मान को सजा देने की बात कही है।

अमृतसर का रहने वाला है खालिस्तानी आतंकी पन्नू

आपको बता दें पन्नू मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। लेकिन वह अमेरिका और कनाडा का भी निवासी है। वह लगातार खालिस्तान की मांग के नाम पर वीडियो जारी कर पंजाब में अंशाति फैलाने की कोशिश करता रहता है। इससे पहले पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद पर हमने की भी धमकी दी थी।

Read More-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में MS Dhoni भी होंगे शामिल, विराट और सचिन के बाद माही को मिला आमंत्रण

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img