विपक्ष की एकता पर सीएम योगी ने कसा तंज कहा- ‘सपा का पुराना इतिहास रहा है कि…’

कांग्रेस को 2004 में अपने आपसे समर्थन दिया। इन के साथ चिपको आंदोलन है। कांग्रेस में 2004 में उन्होंने जबरदस्ती समर्थन दिया था इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

741
C M Yogi adityanath

CM Yogi In Noida: उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में पर्थला फ्लाईओवर के उद्घाटन में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की एकता पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सपा का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस को 2004 में अपने आपसे समर्थन दिया। इन के साथ चिपको आंदोलन है। कांग्रेस में 2004 में उन्होंने जबरदस्ती समर्थन दिया था इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोटा गया।

गौतम बुद्ध नगर 6 वर्षों से बना रहा नई पहचान

इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, 6 वर्षों से गौतम बुध नगर जनपद ने लगातार एक नई पहचान बनाई है। जेवर एयरपोर्ट कहां पर बन रहा है और इस वर्ष इस का काम भी पूरा हो जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के जिन किसानों ने जमीन दी है उनका धन्यवाद। मैंने किसानों से कहा था कि अगर आप यहां पर जेवर एयरपोर्ट चाहते हैं तो अपनी रजिस्ट्री यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ के आवास पर आकर कराइए तो उन्होंने ऐसा किया भी है। जो लोग विकास के विरोधी हैं वह आपके कंधों पर बंदूक रखकर विकास को रोक रहे हैं।

भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर होगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 2027 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर स्थापित होगा। देशवासियों को मोदी पर भरोसा है। वही पाकिस्तान एक-एक रोटी को मोहताज हो रहा है पाकिस्तान अपनी नकारात्मक सोच की वजह से भुखमरी और दरिद्रता की नई कहानी रच रहा है। वहीं भारत विकास की नई यात्रा के साथ आगे बढ़ रहा है‌।

Read More-एकता से पहले ही ‘गठबंधन’ में पड़ी दरार! केजरीवाल के रवैये पर भड़के RJD