‘दंगाइयों को बुलाकर महिमामंडन कराते थे…’कन्नौज में गरजे CM योगी, सपा पर बोला हमला

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कानपुर उन्नाव और कन्नौज पहुंचे जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खूब खरी खोटी सुनाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे सौगंध राम की कहते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे तब सपा के लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे। उनके समय में अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था।

CM योगी ने अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को कन्नौज पहुंचे जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा- कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि,’कन्नौज में इंडिया गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, इसीलिए वे चुनाव लड़ रहे हैं।पहले एक को टिकट दिया फिर उसका टिकट काट दिया। दूसरे को दिया वह मैदान छोड़कर भाग गया, तीसरे की घोषणा की तो उसने मना कर दिया जब कोई नहीं मिला तो सपा अध्यक्ष कह रहे हैं की सेवा करना चाहता हूं। इनके पास जब मौका था तब कन्नौज की इत्र में बदबू फैलने का काम कर रहे थे। यह मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे। घर घर जाकर कहिए कि हमें राम भक्त चाहिए, रामद्रोही नहीं। जब भाजपा राम मंदिर बनवाने की कसम खा रही थी तब सपा के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई, अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था यह लोग आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते थे। कांग्रेस ने देश और सपा ने यूपी की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।’

सपा ने अपने ही परिवार के लोगों को टिकट दिया-योगी

योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,’राम भक्त की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वही रामद्रोही की राजनीति परिवार के लिए होती है। वह अपने परिवार से ज्यादा कुछ नहीं सोचते समाजवादी पार्टी ने अपने ही परिवार के लोगों को टिकट दिया। इस समय यह पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अभी उनके बच्चे और नाती पोते होने दीजिए वह भी चुनाव लड़ेंगे यह लोग जनता का खून चूसते हैं। कांग्रेस के बुद्धिदाता कहते हैं कि राम मंदिर देश के अंदर नहीं बनना चाहिए था, समाजवादी पार्टी कहती है राम मंदिर बेकार बना है। यह बात क्या किसी मस्जिद के लिए कह सकते हैं ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उनकी हिम्मत ही नहीं है।’

Read More-‘रायबरेली का MP देश का PM बनेगा’,कांग्रेस नेता ने कही बड़ी बात

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img