बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अमित शाह के बयान से तिलमिलाया बांग्लादेश, जताया विरोध

Bangladesh Intruders: गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने अभी हाल ही में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया था। जिस पर बांग्लादेश सरकार ने नाराजगी जाहिर की है। बांग्लादेश ने भारत सरकार से बांग्लादेश के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में सोमवार को ढाका में भारतीय उच्च आयोग को इससे जुड़ा विरोध पत्र सौंपा है। दरअसल अमित शाह ने झारखंड में चुनावी रैली के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़ा एक बयान दे दिया था जो मोहम्मद यूनुस को बिल्कुल भी रास नहीं आया।

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर गृहमंत्री ने दिया था बड़ा बयान

झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि,’झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। वह हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं और जमीन हड़प रहे हैं। इसके साथ ही समृद्ध आदिवासी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। यदि इस तरह से चला रहा तो आने वाले समय में यह लोग बहुमत में आ जाएंगे। कांग्रेस और हेमंत सोरेन इन्हें नहीं रोकेंगे क्योंकि यह लोग वोट बैंक के राजनीति करते हैं। एक बार हमें सत्ता देकर देखिए हम सभी घुसपैठियों को बाहर कर देंगे।’ गृहमंत्री ने दावा किया कि, संथाल परगना संभाग में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28 फीसदी हो चुकी है।

बांग्लादेश को रास नहीं आया गृहमंत्री का बयान

गृहमंत्री अमित शाह के बयान का मोहम्मद यूनुस की अंतिम सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को ढाका में भारतीय उच्च आयोग को इससे जुड़ा विरोध पत्र सौंपा है। बांग्लादेश ने पत्र के माध्यम से कहा कि,पड़ोसी देश के जिम्मेदार लोगों की तरफ से आने वाले इस तरह के बयान दो मित्र देशों के बीच आपसी समझ और सम्मान की भावना को कमजोर करते हैं।

Read More-PM मोदी ने फिलीस्तीन के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कहा-‘गाजा के हालात चिंताजनक…’

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img