Monday, December 22, 2025

मतदान खत्म होने के बाद सुबह होते ही पत्नी के साथ मुंबई रवाना हुए अरुण गोविल,मेरठ से लड़ रहे चुनाव

Arun Govil News: इस बार टीवी से लेकर फिल्मी जगत के कई सितारों ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। जिसमें रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल का भी नाम शामिल है। अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे चरण में मेरठ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई है। मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मुंबई के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है शूटिंग के सिलसिले में उन्हें जल्दी जाना पड़ा।

पत्नी के साथ रवाना हुए अरुण गोविल

आपको बता दे अरुण गोविल मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं। कल मतदान खत्म होने तक अरुण गोविल ने मेरठ की रणभूमि में पूरी ताकत झोंकी है। जैसे ही मतदान खत्म हुआ सुबह ही अरुण गोविल अपनी पत्नी श्रीलेखा और सहायक के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। जब अरुण गोविल से मिलने के लिए लोग कोठी पर सुबह पहुंचे तो पता चला कि अरुण गोविल मुंबई निकल चुके हैं। अरुण गोविल के रवाना होते ही कोठी पर सन्नाटा पसर गया है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ के कैंट इलाके के सहरावत की कोठी में रह रहे थे।

शूटिंग के सिलसिले में जाना पड़ा मुंबई

अरुण गोविल को शूटिंग के सिलसिले में मुंबई जाना पड़ा। इस बात की जानकारी प्रत्याशी प्रभारी जयकरण गुप्ता ने दी है। जयकरण गुप्ता ने कहा कि,’अरुण गोविल सुबह करीब 6:00 बजे अपनी पत्नी श्री लेखा और सहायक के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। उन्हें शूटिंग के सिलसिले में मुंबई जाना। वहीं भाजपा सूत्रों के मुताबिक अरुण गोविल को भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में मैदान में उतार सकती है। अरुण गोविल ने रामायण में राम का किरदार निभाया था आज भी उनकी छवि राम की बनी हुई है। बीजेपी को लगता है कि अरुण गोविल की अपनी खुद की छवि है लोगों में उन्हें देखने का भी क्रेज है।

Read More-लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी, हेलीकॉप्टर में बैठते समय हुई चोटिल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img