‘मेरे अधिकारों का हनन…’ गाजीपुर बॉर्डर पर संभल जाने से रोके गए प्रियंका और राहुल गांधी, कांग्रेस नेता ने जताई नाराजगी

Sambhal Violence News: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज संभल जाना चाहते थे लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। उन्हें रोकने के लिए यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर, छिजारसी टोल प्लाजा, ब्रजघाट टोल प्लाजा, अमरोहा बॉर्डर, संभल बॉर्डर पर बेरिकेड्स लगाए थे। आखिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने संभल जाने नहीं दिया और वह दोनों ही बैरंग दिल्ली लौट आए। हालांकि इस बात पर कांग्रेस नेता ने नाराजगी भी जताई है।

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया था पुलिस ने उन्हें जाने की परमिशन नहीं दी। राहुल गांधी ने कहा कि,”मैं संभल जाना चाहता हूं। मुझे जाने नहीं दिया जा रहा। मैं LoP हूं। मेरे अधिकारों का हनन है मुझसे बोले कुछ दिन बाद आपको जाने दिया जा सकता है। मैं अकेले जाने की बात की मुझे अकेले भी नहीं जाने दिया गया।” वही प्रियंका गांधी ने कहा कि,’राहुल गांधी का संवैधानिक अधिकार है। एलओपी है उन्हें संभल जाने की इजाजत देनी चाहिए।’

बीजेपी सरकार क्या छुपाना चाहती है-अखिलेश यादव

वही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभाल संभल जाने को रोकने पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा सरकार क्या छुपाना चाहती है? पहले दिन से ही समाजवादी पार्टी समेत सभी ने कहा कि संभल प्रशासन ने जो कुछ भी किया है वो बीजेपी के निर्देश पर किया है। वो किसी भी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को संभाल जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। वो क्या छुपाने की कोशिश कर रहे हैं?”

Read More-महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान, अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम

Hot this week

आज BJP में होगा बड़ा ऐलान? नितिन नवीन की टीम को लेकर बढ़ी हलचल

भारतीय जनता पार्टी में संगठन को लेकर बड़ा बदलाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img