Thursday, December 4, 2025

‘आदिपुरुष’ को लेकर सियासी घमासान!‌ विपक्ष ने BJP पर साधा निशाना कहा- ‘क्या मुख्यमंत्री भी बजरंगबली को…’

Aadipurush Controversy: रामायण पर बनी फिल्म इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को देखकर हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। फिल्म के कई डायलॉग्स को लेकर विवाद हो रहा है। इस फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखा है। मनोज ने विवादों को लेकर अपनी सफाई भी दी है। अभी हाल ही में मनोज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बजरंगबली भगवान नहीं है। मनोज के इस बयान से सियासी घमासान शुरू हो गया है। अब तमाम विपक्षी दलों ने बीजेपी और आरएसएस को निशाना बना लिया है।

हनुमान जी को लेकर दिया विवादित बयान

मनोज ने अभी हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि हनुमान भगवान नहीं है वह एक भक्त थे। उनकी भक्ति में शक्ति थी इसीलिए हमने उन्हें भगवान बनाया। अब वही मनोज पर लोग आरोप लगा रहे हैं इसमें भगवान श्री राम और बजरंगबली को अलग तरह से दिखाया गया उनके डायलॉग टपोरी भाषा में लिखे गए हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय राउत ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने अपने आशीर्वाद से आज पुरुष बनवाई है। क्या वह भी मानते हैं भगवान बजरंगबली भगवान नहीं है? तो क्या भाजपा हनुमान चालीसा भी बैन कर देगी? इस देश को क्या-क्या दिन देखना पड़ेगा?”

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

अब कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है , “आरएसएस तो भगवान राम को भी ईश्वर का अवतार नहीं मानता है। वह भगवान को एक महान पुरुष मानते हैं। भगवान का अवतार नहीं है। लगता है मनोज शुक्ला भी उसी स्कूल से निकला है।” आपको बता दें फिल्म आदिपुरुष को लेकर देशभर में विरोध जारी है। लोग इस फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं।

Read More-पिता बनने पर Ram Charan को बधाई देने हॉस्पिटल पहुंचे अल्लू अर्जुन, ‘नन्ही परी’ से भी मिले सुपरस्टार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img