आज से ही लागू होगा नया वफ्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Waqf Amendment Act: वफ्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि आज से ही नया वफ्फ कानून लागू होगा। वफ्फ संशोधन विधेयक के संसद के दोनों सदनों के पास होने के बाद 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इसको मंजूरी दे दी गई है। अब आज 8 अप्रैल 2025 से नया वफ्फ कानून लागू होगा।

नए वफ्फ कानून को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन

पूरे देश में इस नए वफ्फ कानून को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। केंद्र सरकार के अनुसार यह कानून मुस्लिम विरोधी नहीं और इसका उद्देश्य पक्षपात, वफ्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकना है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में इस कानून के खिलाफ अभी तक कुल 15 याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार ने एक तरफ आदेश की आशंका से बचने के लिए कैविएट दाखिल किया है।

वफ्फ कानून देश के मुसलमान के खिलाफ हैं-सैयद सत्तादुल्लाह

वही वफ्फ कानून का विरोध करते हुए जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सत्तादुल्लाह हुसैनी ने कहा,”वफ्फ कानून देश के मुसलमान के खिलाफ है मुझे लगता है कि इस कानून के वक्त के एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर बनाने में कोई मदद नहीं मिलती है। सरकार का तो कहना है कि इस कानून से सुधार होगा मगर हमारा मानना है कि इसमें बदलाव से और भी दिक्कत आएगी। एडमिनिस्ट्रेशन को और खराब करने वाले करप्शन को बढ़ाने वाले और मुसलमान के हक को छीनने वाले प्रावधान इस कानून में शामिल किए गए हैं।”

Read More-स्कूल में आग लगने से डिप्टी सीएम के बेटे के हाथ-पैर झूलसे, मीटिंग कैंसिल कर सिंगापुर पहुंचे उप मख्यमंत्री

Hot this week

बारिश के बीच SSB काफिले के साथ बड़ा हादसा, केला मोड़ टनल में तीन वाहन टकराए

Jammu-Srinagar Highway Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार...

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर भड़के AIMIM के असीम वकार, सपा के समर्थन में क्यों उतरे?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी...

“अमेरिका के हाथों देश को…” ट्रंप के टैरिफ वार पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला

अमेरिका की राजनीति में आए हालिया बदलावों और रूस-यूक्रेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img