फैमिली के साथ अल्लू अर्जुन ने मनाया जन्मदिन, ‘पुष्पा’ एक्टर ने फैंस को दी बड़ी गुड न्यूज

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलक शेयर की है।

137
Allu Arjun

Allu Arjun Birthday: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 43 वां बर्थडे मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वही अब इसी बीच अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बहुत ही सादगी भरे अंदाज से अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

फैमिली के साथ अल्लू अर्जुन ने मनाया जन्मदिन

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलक शेयर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए स्नेहा रेड्डी ने लिखा हैप्पी बर्थडे। वही तस्वीरों में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और दोनों बच्चों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन की फैमिली और एक्टर दोनों बहुत ही सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।Allu Arjun Birthday: 43वें बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैमिली संग किया सेलिब्रेशन, फैन्स को दी ये बड़ी खुशखबरी

फैंस को दी गुड न्यूज

वही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थडे पर उनके फैंस को बड़ी गुड न्यूज़ भी मिल गई है ऋ पिछले काफी दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) और एटली कुमार साथ में फिल्म बनाने जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

वही एक्टर के बर्थडे के दिन इसका अधिकारिक का ऐलान भी कर दिया गया है। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एटली कुमार के साथ नजर आ रहे हैं।

Read More –प्रेग्नेंट है पति की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी,साहिल या सौरभ किसके बच्चे की बनेगी मां?