Sunday, February 8, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Ashok Chauhan Resigns News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। जैसे ही अशोक चव्हाण ने विधायक पद से इस्तीफा दिया तब से ही चर्चाएं होने लगी कि अशोक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस को यह तीसरा झटका लगा है। इससे पहले मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। देवड़ा शिंदे ने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया तो वही सिद्दीकी अजीत पवार गुट की एनसीपी में शामिल हुए।

किस वजह से छोड़ कांग्रेस का साथ

अब हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि अशोक चव्हाण ने कांग्रेस का साथ किस वजह से छोड़ दिया है।सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज थे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। वही आपको बता दें माना जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने नाना पटोले को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। अशोक को लगता है कि नाना पटोले की वजह से ही महाराष्ट्र में सरकार गिरी है।

क्या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अशोक?

कांग्रेस विधायक से इस्तीफा देने के बाद कहा जा रहा है कि अशोक चौहान बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।अशोक चव्हाण के साथ इस वक़्त 2 से 4 कांग्रेस विधायक भी हैं।इन विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। वही अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बीच नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

RAED MORE-राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, जाने यूपी में किन नामों का हुआ ऐलान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img