दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखी रणबीर- आलिया की बेटी राहा, वायरल तस्वीर देख इमोशनल हुई Neetu Kapoor

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इस तस्वीर पर नीतू कपूर से लेकर सोनी राजदान ने भी रिएक्शन दिया है।

234
Raha And Rishi Kapoor

Raha And Rishi Kapoor Photo: क्रिसमस 2023 के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा फैंस को दिखा दिया था। जब से फैंस के सामने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का चेहरा सामने आया तब से लोग कह रहे हैं की राहा कपूर अपने दादा ऋषि कपूर पर गई है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इस तस्वीर पर नीतू कपूर से लेकर सोनी राजदान ने भी रिएक्शन दिया है। अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर और पोती को एक साथ देखकर नीतू कपूर इमोशनल हो गई है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि यह तस्वीर कैसी है।

दादा ऋषि कपूर की गोद में खेलती दिखी राहा

राहा कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है की राहा अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखाई दे रही है। हालांकि आपको बता दे राहा कपूर के जन्म के 2 साल पहले ही ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। एडिटेड की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मुंह से यही निकला कि यह तो बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह दिख रही है।

नीतू और सोनी राजदान ने शेयर की तस्वीर

ऋषि कपूर और राहा कपूर की वायरल हो रही है इस तस्वीर पर नीतू कपूर ने रिएक्शन दिया है। नीतू कपूर और समधन ऋषि कपूर के निधन के 2 साल बाद पैदा हुईं रणबीर-आलिया की बेटी राहा, फिर दादा-पोती की फोटो साथ में कैसे?सोनी राजदान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि हमारे दिलों को खुशी से भर देता है धन्यवाद।’ वही फैंस भी इस तस्वीर पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’राहा अपने दादा की पूरी कॉपी हैं।’

READ MORE-सिद्धार्थ -कियारा ने दिल्ली में मनाई पहली वेडिंग एनिवर्सरी, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो