Raha And Rishi Kapoor Photo: क्रिसमस 2023 के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा फैंस को दिखा दिया था। जब से फैंस के सामने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का चेहरा सामने आया तब से लोग कह रहे हैं की राहा कपूर अपने दादा ऋषि कपूर पर गई है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इस तस्वीर पर नीतू कपूर से लेकर सोनी राजदान ने भी रिएक्शन दिया है। अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर और पोती को एक साथ देखकर नीतू कपूर इमोशनल हो गई है। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि यह तस्वीर कैसी है।
दादा ऋषि कपूर की गोद में खेलती दिखी राहा
राहा कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है की राहा अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखाई दे रही है। हालांकि आपको बता दे राहा कपूर के जन्म के 2 साल पहले ही ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। एडिटेड की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मुंह से यही निकला कि यह तो बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह दिख रही है।
नीतू और सोनी राजदान ने शेयर की तस्वीर
ऋषि कपूर और राहा कपूर की वायरल हो रही है इस तस्वीर पर नीतू कपूर ने रिएक्शन दिया है। नीतू कपूर और समधन
