Thursday, December 4, 2025

‘पाकिस्तान ने मनमोहन सिंह का किया अपमान, चुप रही कांग्रेस’, महाराष्ट्र के सीएम का बड़ा बयान

Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनमोहन सिंह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह एक बेहतरीन राजनेता रहे हैं। वही उनके निधन के बाद सियासत शुरू हो गई है। वही अभी से बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है और कहा कि कांग्रेस उनकी मृत्यु के बाद भी गंदी राजनीति कर रही है। इतना ही नहीं गांधी परिवार पर उन्होंने मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र के सीएम ने किया बड़ा दावा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा,”भारत के महान अर्थशास्त्री और राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। हम सब दुख में हैं लेकिन इसी बीच मुझे इस बात का भी दुख है कि उनकी मृत्यु के दौरान भी कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।” वही महाराष्ट्र के सीएम ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने मनमोहन सिंह का अपमान किया क्योंकि वह गांधी परिवार के नहीं थे।

गांधी परिवार ने किया मनमोहन सिंह का अपमान

देवेंद्र फडणवीस ने पोस्ट में लिखा कि,”हमने पहले भी ऐसे कई गद्दावर नेताओं का अपमान देखा सिर्फ इसलिए कि वह गांधी वंश से नहीं थे। हमने ऐसे मौके देखें जब हमारे प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा अपमानित किया गया, लेकिन कांग्रेस कभी भी उनके समर्थन में आगे नहीं आई। यहां तक कि उनके मनमोहन सिंह के अयोग्यता अध्यादेश को भी राहुल गांधी ने फाड़ दिया था। ऐसे कई मौके आए जब सोनिया गांधी राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी का अपमान किया। न केवल मनमोहन सिंह बल्कि नरसिम्हा राव, दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी अपनी ही पार्टी और राजवंश के नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया…।

Read More-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का हुआ निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img