नए साल से पहले केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान,दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियां को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपए

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल से पहले एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मंदिरों में कार्यरत पुजारी और गुरुद्वारे में काम कर रहे ग्रंथियां को 18000 रुपए प्रतिमा सम्मान राशि दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान 30 दिसंबर 2024 को किया है।

कल से शुरू हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

अरविंद केजरीवाल ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया है कि कल से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को मैं खुद कनाॅट प्लेस के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत करूंगा। फिर हमारे सभी उम्मीदवार अपनी अपनी विधानसभा में रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। वहीं केजरीवाल ने बीजेपी के नेताओं से अपील की है कि कम महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की तरह वे पुजारी और ग्रंथियों का सम्मान रास देने की योजना का विरोध ना करें। अगर ऐसा करते हैं तो उन्हें पाप लगेगा।

पुजारी और ग्रंथी को लेकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और ग्रंथी इंसान और भगवान के बीच ब्रिज का काम करते हैं। यह योजना समाज के उन लोगों के लिए है जिनकी कभी किसी सरकार या संस्था ने चिंता नहीं की मंदिरों और गुरुद्वारों के जरिए यह लोग देश के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हैं।

Read More-‘पाकिस्तान ने मनमोहन सिंह का किया अपमान, चुप रही कांग्रेस’, महाराष्ट्र के सीएम का बड़ा बयान

Hot this week

10 और 20 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट, RBI की तैयारी जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश की मुद्रा व्यवस्था में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img