Wednesday, February 11, 2026

पाकिस्तान के वीजा ऑफिस में अचानक TV पर चलने लगी अश्लील फिल्म, वीडियो हो रहा वायरल

Pakistan Adult Film Viral Video: पाकिस्तान के कराची में यूके के वीजा ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। वीजा ऑफिस में आम लोगों को देखने के लिए लगाए गए टीवी पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही लोगों ने टीवी की तरफ देखा तुरंत ही आनन- फानन में टीवी बंद किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

टीवी पर चलने लगी एडल्ट फिल्म

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग वीजा लेने के लिए अपने-अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ लाइन में लगे थे। इतने में टीवी पर अश्लील वीडियो चल जाता है यह अश्लील वीडियो महिलाओं समेत सुरक्षाकर्मियों के सामने काफी देर तक चलता है इसके बाद आनन -फानन में टीवी को बंद कराया जाता है। इस घटना से ऑफिस में हड़कंप पहुंच गया और लोग काफी शर्मसार भी हुए हैं।

इससे पहले पटना में हो चुकी है घटना

इससे पहले ऐसी ही घटना पटना जंक्शन के प्लेटफार्म पर हुई थी जहां पर टीवी स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी जिसके बाद यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा। यात्री काफी आक्रोशित भी हो गए थे इसकी शिकायत की गई आरपीएफ ने तत्काल फोन कर संबंधित एजेंसी को कहकर बंद करवाया। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए कार्रवाई भी की थी।

Read More-Video; रात को सड़क पर कपल ने की गंदी हरकत, लड़की के मुंह में लड़के ने भरा ऐसे पानी देखकर भड़क गए लोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img