‘इंडियन आइडल 14’ के शो में छलके Karishma Kapoor के आंसू, इस शख्स को याद कर भावुक हुई एक्ट्रेस

Indian Idol 14: सोनी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ (Indian idol 14) इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। हर हफ्ते शो में कोई ना कोई गेस्ट एंट्री कर रहा है अब इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) पहुंची है। जिसका एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। लेटेस्ट प्रोमो में करिश्मा कपूर इमोशनल होती हुई दिखाई दे रही हैं। एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखकर करिश्मा कपूर रोने लगती हैं। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) इस शो में एक शख्स को याद कर इमोशनल हो जाती हैं।

दादा राज कपूर को याद कर इमोशनल हुई करिश्मा

इंडियन आईडल 14 का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी की परफॉर्मेंस करती हैं। इस परफॉर्मेंस को सुनकर करिश्मा कपूर को अपने दादाजी की याद आ जाती है। प्रोमो में महिमा करिश्मा कपूर के दादा और लेजेंड राज कपूर के जोकर लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म जोकर के गाने ‘जीना यहां मरना यहां’ पर परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। दादा के गाने को सुनकर करिश्मा कपूर अपने आंसू रोक नहीं पाती है और रो पड़ती हैं। इस वीडियो में करिश्मा कपूर कहती हुई नजर आ रही है कि आज वह यहां पर हैं तो सिर्फ उनकी वजह से।

करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट

अगर करिश्मा कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। करिश्मा कपूर का फिल्म लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं आखिरी बार वह वेब सीरीज मेंटल हुड में नजर आई थी। अब करिश्मा कपूर मर्डर मुबारक फिल्म में नजर आने वाली है इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई देगी।

Read More-क्या सच में मां बनने वाली है अंकिता लोखंडे? एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट आई सामने, हुआ बड़ा खुलासा

Hot this week

ममता का इनकार, विधानसभा भंग, अब किसके हाथ में होगी पश्चिम बंगाल की कमान?

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल...

आंधी-तूफान में घिरा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, पायलट के फैसले ने टाल दिया बड़ा खतरा?

Breaking News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img