माली में 3 भारतीय नागरिकों को आतंकवादियों ने किया अगवा, भारत सरकार ने जताई चिंता

AI Qaeda: पश्चिम अफ्रीकी देश माली के विभिन्न हिस्सों में अलकायदा से जुड़े आतंकवादी समूहों के हमलों में तीन भारतीयों का अपहरण कर लिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। भारत ने इसको लेकर चिंता जाहिर करते हुए माली सरकार से रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ये तीनों भारतीय एक सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पश्चिमी अफ्रीका देश माली के कई हिस्सों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमले हुए हैं।

लगातार माली सरकार के संपर्क में है भारत

अपहरण के पीछे अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) का हाथ होने का संदेह है। मंगलवार को इस समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है लेकिन अपहरण को लेकर किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं भारत सरकार इसको लेकर लगातार माली सरकार के संपर्क में है विदेश मंत्रालय ने कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले भारतीयों के अपहरण के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा यह घटना 1 जुलाई को हुई है। हमलावरों के एक समूह ने फैक्ट्री परिसर में हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया।

कई बार हो चुके हैं आतंकी हमले

माली में पिछले कुछ सालों से कई बार आतंकी हमले हुए हैं पिछले साल 17 सितंबर को कई जगहों पर हमला किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 77 लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले 7 सितंबर 2023 में एक नौका पर हमला हुआ था। इस अटैक में 74 लोग मारे गए थे।

Read More-प्रैक्टिस से निकाल कर अचानक टीम इंडिया को होटल में किया गया बंद, बर्मिंघम में मिला संदिग्ध पैकेज

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img