Wednesday, January 21, 2026

वतंत्रता दिवस पर ही पाकिस्तानियों के साथ हो गया प्रैंक, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा Pak का झंडा, देखें वीडियो

Viral Video: आज 14 अगस्त को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। पाकिस्तान भारत के स्वतंत्रता दिवस के ठीक 1 दिन पहले अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पूरे पाकिस्तान में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के लिए पाकिस्तान की जनता खूब बधाइयां दे रही है। इसी बीच दुबई से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

नहीं दिखा बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास बहुत भीड़ इकट्ठा है। इस वीडियो में एक महिला कहती हुई नजर आ रही है कि यह भीड़ बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान के झंडे को देखने के लिए आई है। 12:01 हो गया है लेकिन अभी तक बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया है और दुबई वाले कह रहे हैं कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया जाएगा। यह आकाश रह गई है हमारी। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर इकट्ठा भीड़ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग रही है।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

आपको बता दे कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर कई लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कई पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने कैप्शन में लिखा है कि ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रैंक हो गया दुबई में!!’इस वीडियो पर अभी तक हजारों लाइक आ चुके हैं।

Read More-होटल में पति को दूसरी औरत के साथ ऐसी हालत में देख भड़की पत्नी,कर दी दोनो की धुनाई,वायरल हो रहा वीडियो

Hot this week

पहली बार कैमरे में दिखा अमेज़न का रहस्यमयी कबीला, वीडियो देखकर लोग डर गए

अमेज़न के घने जंगलों में रहने वाला सबसे रहस्यमयी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img