Friday, December 5, 2025

‘लंकापति’ ने मरने से पहले पूरी की अपनी आखिरी इच्छा, मजे से खाया गुटखा, लोग बोले- ‘कलयुग हैं…’

Ravan Gutkha Video: कल 24 अक्टूबर सोमवार के दिन पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया गया है। सनातन धर्म में दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए माना जाता है। दशहरे पर भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिस कारण आज भी लोग रावण के पुतले को दशहरे के दिन जलते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। इसी बीच रामलीला का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें रावण मंच पर गुटखा खाते हुए नजर आ रहा है।

रावण ने खाया गुटखा

आपको बता दे की रामलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो किसी रामलीला का है। जिसमें एक्स रामलीला के मंच पर लंका पति के गेट अप में नजर आ रहा है। इस दौरान यह शख्स मंच पर ही गुटखा खाने लगता है। कोई इसका वीडियो बना लेता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।

लोगों ने लिए खूब मजे

आपको बता दे कि रावण के इस वायरल वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। रामलीला के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रख पा रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि “अपने वध से कुछ क्षण पूर्व लंकापति , लंका में बैठ मधुमोहित नृत्य करती नृत्यांगनाओं के बीच सुकून से “रजनीगंधा” खाते हुए। बोलो सियावर राम चंद्र की जय।” तो वही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘कलयुग है साहब यहां कुछ भी संभव है।’

Read More-हैवानियत! एक बार नहीं 8 बार चढ़ाया ट्रैक्टर, बेरहमी से कर दी युवक की हत्या

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img