मुरैना के डाकिए पर फिदा हुआ अमेरिकी फिटनेस स्टार, THAR और 41 लाख देने का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के छोटे से गांव पोहियन का पुरा में रहने वाले 23 वर्षीय योगेंद्र सिंह कुशवाहा की जिंदगी अचानक चर्चा में आ गई है। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के तौर पर काम करने वाले योगेंद्र को लोग सोशल मीडिया पर पहले “सस्ता Ashton Hall” कहकर ट्रोल करते थे, लेकिन अब वही नाम उनकी पहचान बन गया है। अमेरिका के मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall खुद उनसे मिलने भारत पहुंचे और उनके साथ समय बिताया। इतना ही नहीं, उन्होंने योगेंद्र को नई THAR ROXX गिफ्ट करने के साथ 50 हजार डॉलर यानी करीब 41 लाख रुपये देने का वादा भी किया है।

15 हजार की नौकरी, लेकिन फिटनेस का जुनून नहीं छोड़ा

योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने साल 2023 में भारतीय डाक विभाग में नौकरी शुरू की थी। उनकी मासिक सैलरी करीब 15 हजार रुपये थी, लेकिन सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस पर कभी समझौता नहीं किया। नौकरी के बाद वे रोजाना जिम जाते, रनिंग करते और हेल्दी डाइट फॉलो करते थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर Ashton Hall के वीडियो देखने शुरू किए और धीरे-धीरे उनकी फिटनेस लाइफस्टाइल को अपनाने लगे। योगेंद्र ने Ice Bath, वर्कआउट और डेली रूटीन को हूबहू कॉपी करते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। शुरुआत में लोग उनका मजाक उड़ाते रहे, लेकिन लगातार वीडियो वायरल होने लगे और उनकी मेहनत रंग लाने लगी।

वायरल वीडियो ने बदल दी जिंदगी, गांव पहुंचा अमेरिकी स्टार

योगेंद्र की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब खुद Ashton Hall ने उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाक की जगह योगेंद्र की मेहनत की तारीफ की और कहा कि अगर वीडियो पर लाखों लाइक्स आए तो वे भारत आकर उनसे मिलेंगे। सोशल मीडिया पर यह चैलेंज तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही समय में लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद किया। अपना वादा निभाते हुए Ashton Hall 12 मई 2026 को दिल्ली पहुंचे और वहां से सीधे मुरैना के गांव पोहियन का पुरा पहुंचे। गांव में उनके स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। उन्होंने योगेंद्र के परिवार से मुलाकात की, ग्रामीणों के साथ समय बिताया और “I Love You India” तथा “Khelo India” जैसे नारे भी लगाए। इसके बाद दोनों दिल्ली, लखनऊ और अयोध्या के दौरे पर भी साथ नजर आए।

THAR गिफ्ट, 41 लाख का वादा और तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

योगेंद्र ने बताया कि Ashton Hall ने उनके लिए ग्वालियर के एक शोरूम में THAR ROXX की बुकिंग कराई है, जिसकी डिलीवरी जल्द मिलने वाली है। इसके अलावा Ashton Hall ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर दोनों के वीडियो पर 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आते हैं, तो वे योगेंद्र को 50 हजार डॉलर की आर्थिक मदद देंगे। यही नहीं, उन्होंने गोल्डन वीजा दिलाने का वादा भी किया है। इस पूरी कहानी के बाद योगेंद्र रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। जहां पहले उनके इंस्टाग्राम पर कुछ सौ फॉलोअर्स थे, वहीं अब उनकी संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ Ashton Hall के फॉलोअर्स में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Read More-सुप्रीम कोर्ट में अचानक बढ़े 4 नए पद! राष्ट्रपति मुर्मू के फैसले से न्याय व्यवस्था में क्या बदलने वाला है?

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img