23 साल शादी को हुए और 24 बच्चे का दावा करने वाली महिला का सच आया सामने, उड़े लोगों के होश

Trending News: सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोग कुछ भी कर जाने को तैयार हो जाते हैं । सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग झूठ भी बोलने से नहीं डरते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी दिनों से वायरल हो रहा था। जिसमें एक महिला अपने 24 बच्चे होने का दावा कर रही थी। इतना ही नहीं महिला ने बताया था कि उसकी शादी को 23 साल हुए हैं और 24 बच्चे हो गए हैं। महिला के इस दावे ने सभी को हैरान कर दिया था।

महिला ने किया था बड़ा दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है वायरल हो रही महिला अंबेडकर नगर जनपद के रामनगर ब्लॉक की रहने वाली खुशबू पाठक है। महिला दावा करती हुई नजर आ रही थी कि,’उसके विवाह को 23 साल हो गए हैं और उसके 24 बच्चे हैं जिनमें से बड़ा बच्चा 18 साल और छोटा बच्चा 2 साल का है। महिला ने दावा किया कि कभी जुड़वा बच्चे हुए तो कभी एक ही बच्चा हुआ, बच्चों में अधिकांश लड़के है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रहगए थे।

सामने आई सच्चाई

वीडियो वायरल होने के बाद महिला के घर एक के बाद एक यूट्यूबर पहुंचने लगे और उसे अपनी बात दोहराने के लिए कहा। जब उसने दोबारा बताया तो इस दौरान उसकी कहानी बदल गई और उसका जवाब सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। उसने बताया कि उसके सिर्फ दो ही बच्चे हैं बाकी 22 उसने पौधे लगाए हैं जिसमें वह बच्चों का स्वरूप मानती हैं। इसके साथ ही महिला के राशन कार्ड की भी पड़ताल की गई तो उसमें भी दो ही बच्चे दर्ज पाए गए। खुशबू पाठक ने जो दावा किया था वह बिल्कुल ही गलत था।

Read More-7 महीने के मासूम बच्चें के पेट में मिला भ्रूण, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Hot this week

आज से घटे LPG के दाम, छोटा सिलेंडर भी हुआ सस्ता, जानें रेट

LPG Rate Today: महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img