UP Weather : यूपी में कल से कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, गिर सकती सकती है बिजली

एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का मौसम (UP Weather) बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसकी वजह से यूपी में 15 से 17 अक्तूबर के दौरान मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के अनुसार, तड़ित झंझावात व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं कुछ स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। 15-16 अक्तूबर की सुबह तक बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और आसपास बिजली गिर सकती है। इसी के साथ ही इन जगहों पर बारिश भी होने के आसार है।

वहीं आने वाले 17 अक्तूबर तक अलीगढ़, बाराबंकी, अमरोहा, बिजनौर, आगरा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बरेली, बुलंदशहर, एटा, फरूखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शहजहांपुर, शामली, सीतापुर और आसपास में बारिश हो सकती है।

कुछ दिनों से साफ है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल उत्तर प्रदेश से मानसून जा चुका है। फिलहाल अभी किसी भी क्षेत्र में बारिश के आसार नहीं बचे थे। वहीं बाईट दिनों में दिन में साफ और चटख धूप हो रही थी तो सुबह और शाम में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था। इस विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में मौसम बदल भी सकता है।

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img