प्रेम प्रसंग के शक ने ले ली 15 साल के नाबालिक की जान, जहर देकर उतारा मौत के घाट

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। चौरी बाजार क्षेत्र के वेदमपुर गांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू धीवर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि किशोर को पार्सल लेने के बहाने घर से बुलाया गया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और परिवार में मातम छा गया।

प्रेम प्रसंग के शक में हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि पिंटू की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई है। उनका आरोप है कि एक परिवार को पिंटू और उनकी बेटी के बीच संबंध होने का शक था। इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका घर मृतक के घर के पास ही बन रहा था और इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच पहचान हुई थी। परिजन दावा कर रहे हैं कि इसी शक के चलते किशोर को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने वाराणसी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद किशोर की जान बच सकती थी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस जांच में जुटी, एक आरोपी हिरासत में

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं एक युवती से भी महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

Read More-रास्ते में लड़की को रोककर मांगा मोबाइल नंबर, फिर बस्ती पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img