UP News; श्मशान घाट पर होने जा रहा था अंतिम संस्कार, तभी मृत महिला के शरीर में हुई हलचल, और फिर…

UP News: मथुरा के गौरानर कॉलोनी में एक महिला काफी लंबे से बीमार चल रही थी और उसकी मौत हो गई लेकिन जब महिला का शव शमशान घाट पहुंचा तो शव के शरीर में कुछ हलचल देखने को मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। गौरानगर कॉलोनी निवासी बेनाम की 38 वर्षीय पत्नी कविता की एक सप्ताह पहले अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को कविता की हालत बिगड़ गई और कोमा में जाने की स्थिति बन गई।

अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी

जब महिला को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में ले जाया गया तो रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे डॉक्टर ने कविता को मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब 7:00 बजे घर से सब यात्रा यमुना किनारे मोक्ष धाम पहुंची घाट पर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी महिला के शरीर में अचानक हलचल सी होने लगी। जो लोग वहां पर मौजूद थे उनके अनुसार मृतका के शरीर में गर्माहट के साथ अकड़न भी नहीं हुई थी और शरीर में कुछ हलचल होने लगी जिसकी वजह से लोगों को आशंका हुई कि शायद यह जिंदा है तुरंत ही एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

डॉक्टर ने घोषित कर दिया मृत

जब महिला का मृत शरीर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने प्रशिक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले को लेकर लोग हैरानी भी जाता रहे हैं।

Read More-‘कोविड के बाद से बुरा हाल है…’,बॉक्स ऑफिस पर ‘तेजस’ के फ्लॉप होते ही बौखलाई Kangana Ranaut ,कह डाली बड़ी बात

Hot this week

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img