Salman Khan को Cristiano Ronaldo ने किया नजरअंदाज, लोग बोले- ‘गजब बेज्जती है…’

एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान को मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इग्नोर कर देते हैं।

236
Ronaldo and Salman

Ronaldo and Salman: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का गॉडफादर कहा जाता है। सलमान खान ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान को मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इग्नोर कर देते हैं।

सलमान खान को रोनाल्डो ने किया नजर अंदाज

इस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो सऊदी अरब में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच MMA मैच का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विश्व के महान क्रिकेटर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जा रहे होते हैं तभी वहां पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान खड़े होते हैं लेकिन रोनाल्डो सलमान खान को नजरअंदाज करते हुए निकल जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो सलमान खान को जानते ही ना हो।

लोगों ने उड़ाया सलमान खान का मजाक

आपको बता दे की क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शख्स हैं क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘लगता है विवेक विवेक ओबेरॉय के बाद अब इसका करियर खत्म होने वाला है।’तो वहीं दूसरे यूज़र ने मजाककिया अंदाज में लिखा है कि ‘गजब बेज्जती है ससुरी।’इस तरह लोग सलमान खान का मजाक उड़ा रहे हैं।

Read More-केदारनाथ में साधु-संतों से आशीर्वाद लेती नजर आई Sara Ali Khan, वीडियो को देख फैंस को आई सुशांत सिंह की याद