पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के शादी समारोह का रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। पीएम मोदी की मौजूदगी ने इस पारिवारिक समारोह को राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना दिया। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई जाने-माने राजनीतिक चेहरे नजर आए। रिया की शादी जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े राजकुमार मार्तंड सिंह के साथ हुई है। समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
पीएम मोदी ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहुंचना समारोह का खास आकर्षण रहा। पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान बादल परिवार के लिए यह अवसर बेहद खास रहा। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच प्रधानमंत्री का एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना भी चर्चा में रहा। रिया और राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी के बाद आयोजित इस रिसेप्शन में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के साथ कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की।
कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ पहुंचकर दी शुभकामनाएं
हरियाणा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई भी अपनी पत्नी रेणुका और बेटे भव्य के साथ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ अपनी मौजूदगी की जानकारी साझा की।
आज पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं मेरे प्रिय मित्र श्री मनप्रीत बादल जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन में रेणुका और भव्य के साथ शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) November 3, 2026
कुलदीप बिश्नोई ने मनप्रीत सिंह बादल को अपना प्रिय मित्र बताते हुए उनकी बेटी के विवाह की खुशी में शामिल होने की बात कही। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कामना की कि उनका वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे। कुलदीप बिश्नोई की इस पोस्ट के बाद समारोह की तस्वीरें भी चर्चा में आ गईं।
मनिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे, जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार से जुड़ा है रिश्ता
दिल्ली सरकार में खाद्य मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने भी रिया और राजकुमार मार्तंड सिंह के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बादल परिवार को बधाई दी।
Had the pleasure of being part of the wedding reception celebrations of Rhea and Rajkumar Martand Singh in New Delhi.
It was wonderful to witness the special bond between the Badal family and the Royal Family of Jammu & Kashmir on this joyous occasion.
My warmest wishes to Sardar Manpreet Singh Badal Ji, Sardarni Vinu Ji and the entire family. May Waheguru bless the newlyweds with a lifetime of love, happiness and cherished moments together.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) November 3, 2026
सिरसा ने इस विवाह को पंजाब के बादल परिवार और जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित शाही परिवार के बीच खास रिश्ते का अवसर बताया। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल, उनकी पत्नी विनू और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवविवाहित जोड़े के लिए जीवनभर प्यार, खुशियों और आपसी साथ की कामना की। समारोह में कई अन्य राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी ने इसे दिल्ली के चर्चित सामाजिक आयोजनों में शामिल कर दिया।







