Tuesday, December 23, 2025

एक्शन में दिखी बस्ती के गौर थाने की पुलिस, 6 घंटे के अंदर ही अपहरण युवक को सकुशल ढूंढ निकाला

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की गौर थाना पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपहरण हुए युवक को सकुशल ढूंढ निकाला और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गौर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। हफ्ते भर पहले ही बस्ती जिले में एक युवक को घर से अपहरण कर लिया गया था।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने लिया एक्शन

आपको बता दे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12 जुलाई को एक युवक को अपहरण करके मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद से ही जिले में हड़कंप मचा हुआ हैं। एक हफ्ते के बाद दूसरा अपहरण का मामला सामने आने के बाद बस्ती जिले में हड़कंप मच गया। मामला अपने संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने एक्शन लेते हुए 6 घंटे के अंदर ही अपहरण का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और युवक को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2024 की रात 10 बजे राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट शिवपुर थाना गौर ने थाने में तहरी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई कमलेश सोनकर गौर बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में केसरई मोड़ के पास रात 10 बजे अज्ञात वाहन से कुछ बदमाश आए और मेरे बड़े भाई को उठा ले गए। वहीं पुलिस अपर अधीक्षक ने बताया कि अपहरण कांड में शामिल अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फूलपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ककरहिया थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों पर शिकंजा कसते हैं रामकुमार राजभर

गौर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर आरोपियों पर शिकंजा कसते रहते हैं। रामकुमार राजभर सभी फरियादियों की फरियाद सुनते हैं। तुरंत ही मामले को संज्ञान में लेते हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हैं। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि अपराधी कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी जाति धर्म का हो उसे किसी भी सूरत में सजा मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए हम बेहतर प्रयास कर रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी के कार्य को देखते हुए क्षेत्र की जनता काफी खुश हैं। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर जनपद बस्ती,एसआई विजयी यादव व रेवती रमण यादव थाना गौर जनपद बस्ती,हेड कांस्टेबल धीरज यादव, धीरेन्द्र दुबे, कांस्टेबल देवेन्द्र निषाद, अभिषेक नाथ, चालक लालचंद्र यादव थाना गौर बस्ती।

Read More-अचानक कुत्ते के भौंकने से घबरा गई काजोल की बेटी निसा, अजय देवगन की लाडली के चेहरे पर दिखा डर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img