Social media Influencer: सोशल मीडिया की फेमस इनफ्लुएंसर दीपा साहू (Deepa Sahu) के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। दीपा साहू (Deepa Sahu) की सांप काटने से मौत हो गई है। दीपा साहू (Deepa Sahu) की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। दीपा साहू के परिजनों के अलावा इस घटना के बाद उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। दीपा साहू सोशल मीडिया पर आए दिन हंसाने वाली रील्स शेयर करती रहती थी। दीपा साहू को सांप ने डस लिया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। दीपा साहू की मौत के बाद फैंस उनकी आखिरी को देखकर इमोशनल हो रहे हैं।
सांप के डसने से हुई दीपा साहू की मौत
सोशल मीडिया की फेमस इनफ्लुएंसर दीपा साहू को शनिवार सुबह कोबरा सांप ने डस लिया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह दीपा साहू गाय का चारा काट रही थी। इस वक्त कोबरा सांप ने उनका पैर में डस लिया था। दीपा साहू जोर से चिल्लाई जिसके बाद वहां मौजूद लोग भाग कर आए और सभी ने मिलकर सांप को मार डाला। आनन – फानन में दीपा साहू को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपा साहू अपने चार भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर आती थी उन्होंने करीब 4 साल पहले ही रील्स बनाना शुरू किया था।
View this post on Instagram
23 घंटे पहले ही बनाई थी रील
मरने से 23 घंटे पहले ही दीपा साहू ने अपनी एक रील बनाई थी। दीपा साहू को नहीं पता था कि यह उनकी एक आखरी रील है। दीपा साहू की आखिरी रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इस पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। दीपा साहू की इंस्टाग्राम पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दीपा साहू सामाजिक मुद्दे जैसे कि महंगाई, लाइफस्टाइल जैसे आम मुद्दों पर ही रील्स बनाती थी।
Read More-एक्शन में दिखी बस्ती के गौर थाने की पुलिस, 6 घंटे के अंदर ही अपहरण युवक को सकुशल ढूंढ निकाला