Saturday, November 15, 2025

पिता की कब्र के पास दफन होगा मुख्तार अंसारी का शव, शुरू हुई अंतिम संस्कार की तैयारियां

Mukhtar Ansari Death News: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से हुई है। माफिया की मौत के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौप दिया जाएगा। जुमे की नमाज के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज से मुख्तार अंसारी का शव निकाला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी को उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा।

पिता की कब्र के पास ही दफन होंगे मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के काली बाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी का शव उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। वही आपको बता दे मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि प्रशासन ने उनका इलाज सही ढंग से नहीं कराया। मुख्तार 18 मार्च से बहुत बीमार थे और उनको इलाज नहीं मिल रहा था 25 और 26 मार्च की रात को उनकी हालत बहुत खराब थी औपचारिकता के तौर पर उन्हें कुछ घंटो के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया फिर उन्हें वापस भेज दिया गया। वही मुख्तार अंसारी के वकील ने उनकी मौत को हत्या बताया है।

1996 में रखा था राजनीति की दुनिया में कदम

आपको बता दे पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स करने के बाद 1996 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। पहली बार वह साल 1996 में मऊ से विधायक बने। इस सीट पर 2002, 2007, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए।

Read More-मुख्तार अंसारी की मौत नहीं, हत्या है? बेटे उमर अंसारी ने पिता को खाने में जहर देने का लगाया आरोप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img