प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दिवाली की तरह जगमगाया ढोढरी गांव का काली मंदिर, BJP नेता ने किया दीपोत्सव

Basti News: कल 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है। इस अवसर पर सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरा देश सजाया जा रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ढोढरी गांव में मां काली मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या में यानी आज 21 जनवरी के शाम दीपोत्सव किया गया।लोगों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपावली जैसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर BJP नेता ने जलाए दिए

गौरतलब है 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होगा। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बस्ती जिले के भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने अपने पैतृक ढोढरी में मां काली मंदिर पर दीपोत्सव किया है। जहां पर खुद उन्होंने सभी भक्तों के साथ मिलकर दिए जलाए हैं। वही मां काली मंदिर दीपोत्सव से जगमगा उठा। पूरे देश के साथ पूरा ढोढरी गांव भी राम मय हो रहा है। वही कल 22 जनवरी को भी ढोढरी गांव में मां काली मंदिर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

किया जाएगा अंग वस्त्र वितरण

वही आपको बता दे कल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मां काली मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। हवन पूजन के बाद गरीबों और असहाय लोगों में अंग वस्त्र (कंबल) वितरण किया जाएगा, साथ में सभी को प्रसाद खिलाया जाएगा। उसके बाद संध्या भजन का भी आयोजन किया गया है।

Read More-22 जनवरी को रामलला की भक्ति में डूबेगा ढोढरी गांव, BJP नेता रमाकांत पांडे करेंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Hot this week

सोशल मीडिया पर CM योगी ने क्यों दी खास सलाह? कहा- ‘अगर ये काम किया तो…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में...

14 दिन पहले हुआ था उद्घाटन… अब UP में इस एक्सप्रेसवे पर अचानक धंस गई सड़क, आखिर कहां हुई चूक?

 Lucknow-Kanpur Expressway News: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img