जेंडर चेंज करने वाले शरद सिंह बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, लड़की से लड़का बनने के बाद की थी शादी

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले शरद सिंह पापा बन गए हैं। शरद सिंह ने 2 साल पहले जेंडर बदलवाकर महिला से पुरुष बने थे और उन्होंने अपनी सहेली से शादी कर ली थी जिसके बाद अब उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है। अब वह दोनों माता-पिता बन गए हैं

लड़की से बने थे लड़का

मिली जनकारी के अनुसार शरद सिंह का पहला नाम सरिता सिंह था। साल 2021-22 में जेंडर बदलने की प्रक्रिया उन्होंने शुरू की थी। साल 2022 में उन्होंने लखनऊ में हारमोंस थेरेपी करवाई इससे उनके चेहरे पर दाढ़ी उगाई और आवाज भी भारी हो गई। इसके बाद साल 2023 की शुरुआत में उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी करवाकर जेंडर बदलवा लिया। जेंडर चेंज होने की प्रक्रिया पूरी होने पर शाहजहांपुर के तत्कालीन डीएम उमेश प्रताप सिंह ने उन्हें पुरुष होने का सर्टिफिकेट दे दिया इसके बाद उनका नाम शरद रोशन सिंह पड़ गया। फिर इन्होंने शादी कर ली और शादी के बाद वह एक बेटे के पिता भी बन गए हैं।

रोशन सिंह के पर पोते हैं शरद सिंह

शरद सिंह काकोरी ट्रेन कांड से जुड़े क्रांतिकारी रोशन सिंह के परपोते हैं। शरद सिंह ने बताया कि वह पिता बनने पर काफी खुश है और जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

Read More-लड़के का जुगाड़ देखकर चकराया लोगों का माथा, कहा-‘ऐसा इंडिया में ही दिख सकता है…’

Hot this week

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img