22 जनवरी को रामलला की भक्ति में डूबेगा ढोढरी गांव, BJP नेता रमाकांत पांडे करेंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती जिले के भाजपा नेता रमाकांत पांडे द्वारा अपने पैतृक गांव ढोढरी में सुंदरकांड पाठ के बाद गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा।

433
rama kant pandey

Basti News: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जगह-जगह पर कार्यक्रम किए जाएंगे। पूरा देश 22 जनवरी को राम मय होगा और दीपावली की तरह मंदिरों एवं घरों को सजाया जाएगा। इसी क्रम में बस्ती जिले के ढोढरी गांव में भाजपा नेता रमाकांत पांडे द्वारा मां काली देवी मंदिर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। विध- विधान पूजन के बाद सुबह से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र एवं गांव के तमाम लोग एकत्रित होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और लोगों में खास उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

गरीबों को किया जाएगा कंबल वितरण

बस्ती जिले के भाजपा नेता रमाकांत पांडे द्वारा अपने पैतृक गांव ढोढरी में सुंदरकांड पाठ के बाद गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। फिर सभी को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मां काली देवी मंदिर पर कंबल वितरण और प्रसाद ग्रहण के बाद शाम को संध्या भजन भी होगा।