जेवर की बेटी ने CM योगी से क्यों कहा- ‘आप एक दिन प्रधानमंत्री बनें’? लखनऊ में दिखा भावुक कर देने वाला पल

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली उड़ान कई लोगों के लिए यादगार बन गई। सुबह करीब 9:55 बजे यह फ्लाइट लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। इस विशेष उड़ान में जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले 172 किसान भी शामिल थे। इनमें से कई लोगों ने पहली बार हवाई यात्रा की। लखनऊ पहुंचने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसी दौरान किसान परिवार से आने वाली डॉक्टर हीरा राशिद ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान डॉक्टर हीरा राशिद ने बताया कि कुछ साल पहले तक जेवर क्षेत्र में शिक्षा और सुविधाओं की स्थिति आज जैसी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और वर्ष 2021 में बिना किसी कोचिंग के नीट परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की। हीरा ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए परिवार को मिले मुआवजे की राशि से उनकी पढ़ाई पूरी करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में विकास नहीं हुआ होता तो शायद उनके लिए डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना आसान नहीं होता।

‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें’

डॉक्टर हीरा राशिद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के दौरान प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेवर और आसपास के इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर बढ़े हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, “आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी किसानों और उनके परिवारों से बातचीत की और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बन रहा जेवर एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए एक बड़ा एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनेगा। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने चरणबद्ध तरीके से यहां से देश के 16 से अधिक शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। जेवर एयरपोर्ट के आसपास एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डेटा सेंटर, औद्योगिक इकाइयों और डिफेंस कॉरिडोर जैसी कई परियोजनाएं भी विकसित की जा रही हैं। माना जा रहा है कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Read More-शादी के छह महीने बाद बिछड़े थे दोनों, 48 साल बाद पत्नी लौटी तो गले लगकर रो पड़ा पति, भावुक कर देगी कहानी

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img