UP में धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर! 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद, इस बार मिलेगा कितना MSP?

UP Paddy Procurement 2026: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए धान खरीद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 1 नवंबर से सरकारी धान खरीद शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस बार सरकार ने 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी बढ़ोतरी की है। ऐसे में किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।

धान का MSP बढ़ा, अब किसानों को मिलेगा इतना भाव

सरकार ने इस खरीफ सीजन के लिए धान का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। सामान्य धान (कॉमन) का MSP 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान का भाव 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। किसानों के लिए पीने का पानी, छाया और बैठने जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।

65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 4195 केंद्र तैयार

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 65 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। पिछले खरीद सीजन में प्रदेश में करीब 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। इस बार आठ सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 4,500 क्रय केंद्र संचालित किए जाने हैं। शुक्रवार तक इनमें से 4,195 केंद्र खोले जा चुके थे। किसानों को धान की बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर DBT के जरिए भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अलग से दिए जाएंगे।

इन जिलों और संभागों में 1 नवंबर से होगी खरीद

पहले चरण में चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में धान खरीद शुरू होगी। इसके साथ लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में भी एक नवंबर से खरीद की जाएगी। इन क्षेत्रों में किसान 28 फरवरी 2027 तक सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। सरकार ने पूरी खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन रखने की व्यवस्था की है, ताकि बिचौलियों का हस्तक्षेप कम किया जा सके और किसानों को पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

धान बेचने से पहले यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना जरूरी है। अब तक 38 हजार से अधिक किसान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। खरीद से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं।

Read more-मोकामा के ‘छोटे सरकार’ पर मंडराया बड़ा खतरा: जेडीयू से बगावत के बाद आज सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला तय करेगा जेल की हवा खाएंगे या बाहर रहेंगे अनंत सिंह!

Hot this week

बद्रीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलिकॉप्टर, जोशीमठ के पास मिला मलबा; 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसा: उत्तराखंड में एक बार फिर हेलिकॉप्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img