Tuesday, February 10, 2026

रामलला की भक्ति में डूबे BJP नेता रमाकांत पांडे, पैतृक गांव ढोढरी में किया सुंदरकांड और भव्य भंडारे का आयोजन

Basti News: कल 22 जनवरी को पूरा देश राममय हो गया। देश के कोने-कोने में कल के दिन को त्यौहार की तरह मनाया गया है। हर गांव में दिवाली की तरह मंदिरों और घरों को सजाया गया और भगवान राम की पूजा की गई। इसी क्रम में बस्ती जिले का ढोढरी गांव राम मय हो गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ढोढरी गांव में विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इतना ही नहीं सुंदरकांड के पाठ और संध्या भजन का भी आयोजन किया गया वहीं गरीब और असहाय लोगों को अंग वस्त्र का दान किया गया। यह कार्यक्रम ढोढरी गांव के मां काली मंदिर पर किया गया है।

BJP नेता ने किया सुंदरकांड और भंडारे का आयोजनphoto

बस्ती जिले के भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने अपने पैतृक गांव ढोढरी पहुंचकर भव्य भंडारे और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कराया। इसके बाद भाजपा नेता ने खुद अपने हाथों से लोगों को कंबल वितरण किया और फिर शाम को संध्या भजन का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा ढोढरी गांव भक्ति मय हो गया। काफी संख्या में महिलाएं पुरुष तथा बच्चों ने भाग लिया । रमाकांत पांडे ने पूरी श्रद्धा और अर्चना के साथ भगवान राम की पूजा की।photo

विकास के लिए प्रयास करते रहते हैं रमाकांत पांडे

आपको बता दें बीजेपी नेता रमाकांत पांडे पार्टी में अलख जगाने के लिए पिछले 10 वर्षों से लगे हैं। समय-समय पर क्षेत्र में धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करते हैं। रमाकांत पांडे पिछले विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए काफी प्रयास किए हैं। जिसमें उनके साथ उनके बड़े भाई शशिकांत पांडे दिया करते हैं।rama kant pandey

Read More-प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दिवाली की तरह जगमगाया ढोढरी गांव का काली मंदिर, BJP नेता ने किया दीपोत्सव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img