संभल में 46 साल के बाद खुले मंदिर में शिवलिंग मिलने के बाद, कुएं की खुदाई के दौरान मिली माता पार्वती की खंडित प्रतिमा

Sambhal Mandir News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में खग्गू सराय में 46 साल बाद एक मंदिर का ताला खोला गया है जिसमें हनुमान जी की प्रतिमा और शिवलिंग मिली है। अब वहां खुदाई के दौरान माता पार्वती की खंडित प्रतिमा भी मिली मां है। जिसे पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है। बताया जाता है कि इस मंदिर में कई वर्षों से तारा लगा हुआ था। इसके आसपास अतिक्रमण भी कर लिया गया है। वही अभी हाल ही में अधिकारियों ने उस मंदिर का ताला खुलवाया।

दर्शन करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

संभल में आज शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तों ने जल अभिषेक और पूजा अर्चना की। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं का ताता लग गया है। मंदिर की साफ सफाई और पूजा अर्चना के बीच इलाके में अतिक्रमण पर भी बुलडोजर का एक्शन जारी है। मंदिर खुलने के बाद आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महादेव के दर्शन करने आई एक श्रद्धालु ने कहा हम मंदिर के खुलने से बहुत खुश हैं। हमारे दिल को इससे बहुत खुशी मिली है। ये हमारा बहुत पुराना मंदिर है।

कुएं की खुदाई के दौरान मिली मां पार्वती की खंडित मूर्ति

मंदिर की सफाई के दौरान मंदिर के पास बने कुएं में भी खुदाई की गई। जिसमें माता पार्वती की दो मूर्तियां मिली यह मूर्तियां कुएं की खुदाई के दौरान 20 फीट गहरे गड्ढे में मिली हैं। यह कुआं मंदिर के पास ही स्थित है यह कुआं 30 फीट गहरा बताया जा रहा है। इस कुएं से कुछ देर बाद भगवान गणेश की मूर्ति भी मिलने की बात सामने आई है।

Read More-‘कहां है मेरा पोता? मुझे नहीं पता उसे मार दिया गया या जिंदा है?’, बहू की गिरफ्तारी के बाद अतुल सुभाष के पिता का छलका दर्द

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img