देसी घी से पैरों के तलवे पर करें मालिश मिलेगा, दमकता हुआ चेहरा

Benefits Of Applying Ghee On Feet Sole : हम सब अपने खाने में देसी घी का प्रयोग करते हैं मगर क्या आपको मालूम है कि पैरों के तलवे में देसी घी से मालिश करने के कई लाभ मिलते हैं। शरीर और दिमाग दोनों को पैरों के तलवों की मालिश करने से आराम मिलता है। ऐसा करने से तनाव कम होता है और अच्छी नींद लाती है। मालिश करने से कई बीमारियों को भी दूर होती है। बता दें कि अगर आप रात में घी से पैरों के तलवों की मालिश करते हैं तो आपके चेहरे पर गजब का निखार आ सकता है। ऐसा सुनने में आपको अटपटा लग रहा होगा मगर यह बिल्कुल सत्य है। चलिए जानते पैरे के तलवे में देसी घी से मालिश करने के क्या क्या फायदे हैं।

नींद न आना

पैरों के तलवों में घी की मालिश करने से अनिद्रा दूर हो जाती है ये एक प्राकृतिक उपाय है। रात को सोने से पहले आप अपने पैरों के तलवों और पंजों पर गर्म घी की मालिश जरूर करें। ऐसा करने से पैरों में रक्त संचार बढ़ता है और शरीर को काफी आराम मिलता है। घी में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव कम करने में सहायता करते हैं। इस घरेलू नुस्खे को आजमाने से आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही अनिद्रा की समस्या भी दूर होगी। ऐसा दो से तीन सप्ताह तक रोजाना अपनाने पर प्रभाव नजर आएगा।

तनाव और चिंता करे दूर

रात को सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद देसी घी में हल्का गर्म करके अपने पैरों के तलवों और अंगूठे के आसपास अच्छे तरिके से मालिश करें। 10-15 मिनट तक मालिश करें। देसी घी में विटामिन ए, ई और के होते हैं जो तनाव को कम करने में सहायता करते हैं। मालिश से शरीर की मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं और मानसिक तनाव दूर हो जाता है।

त्वचा के लिए है लाभकारी

देसी घी में विटामिन ए, ई, के और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होते हैं जोकि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। पैरों के तलवे में घी की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे त्वचा पर नई सेल्स बनती हैं और रंग साफ होता है। घी में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को मुलायम और स्मूथ बनाते हैं। यह किसी भी तरह के स्किन इंफेक्शन को भी दूर करता है।

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img