सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी मेडिकल सुविधा और एनेस्थीसिया के प्लास की मदद से एक महिला का दांत निकालता नजर आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर drshuklaklinic अकाउंट से शेयर किया गया है। महिला बैठे हुए दिखाई देती हैं और उसके सामने व्यक्ति हाथ में प्लास लेकर दांत निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला को दर्द महसूस हो रहा है और उसे कोई सुन्न करने की दवा नहीं दी गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर दांत निकालने से पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि दर्द न महसूस हो। लेकिन इस वायरल वीडियो में यह प्रक्रिया पूरी तरह से नजरअंदाज की गई। इसे देखकर डेंटिस्ट समुदाय और आम लोग दोनों ही सकते में हैं। कई लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि आजकल डेंटिस्ट समाज में भी डर का माहौल हो गया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ ने मजाक के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “मुझे तो वीडियो देखते ही दर्द महसूस होने लगा।” दूसरे ने लिखा, “जब इलेक्ट्रीशियन डेंटिस्ट बन जाए।”
View this post on Instagram
कई यूजर्स ने महिला की हिम्मत की तारीफ की। एक ने लिखा, “डॉक्टर को छोड़ो, आंटी जी की हिम्मत देखो।” वहीं, कुछ ने मजाक में लिखा, “मैंने तो एक मुक्के में दांत निकाल दिया था, यह तो फिर भी प्लास से निकाल रहा है।” कुछ लोगों ने इसे घर पर की जाने वाली प्रैक्टिस के रूप में देखा और कहा कि ऐसे लोग गांवों में आसानी से मिल सकते हैं।
चेतावनी और सावधानी
दंत चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बिना एनेस्थीसिया और किसी सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था के दांत निकालना बेहद खतरनाक है। ऐसा करने से गंभीर चोट, संक्रमण और मानसिक आघात हो सकता है। वीडियो के वायरल होने के बाद यह चेतावनी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।
वीडियो के बाद उठे सवाल
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा बहस खड़ा कर दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सामान्य लोग भी बिना प्रमाणित डेंटिस्ट के ऐसे खतरनाक काम कर सकते हैं? डॉक्टर और पेशेवरों का कहना है कि स्वास्थ्य और सुरक्षा की अनदेखी करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर कई तरह के मजाकिया और आलोचनात्मक कमेंट्स दिए, जो इस वीडियो की सनसनी को और बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों की माने तो इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग जरूरी है ताकि लोग चेतित रहें और सुरक्षित तरीके से ही इलाज कराएं।
Raed more-6 साल बाद जेल से बाहर आया दंगों का आरोपी! सिर्फ 10 दिन की राहत, आखिर क्यों मिला मौका?








