Saturday, December 20, 2025

छात्र का हुआ एक्सीडेंट तो डॉक्टर बनकर अस्पताल पहुंचे सीएम, खुद किया इलाज

Tripura CM Dr Manik Saha: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। सीएम डॉक्टर माणिक साहा ने अस्पताल पहुंचकर एक घायल छात्र का इलाज किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ मानिक शाह ने एक बार फिर से अपने पुराने कार्यस्थल त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में जाकर एक मरीज का इलाज किया टू व्हीलर की सवारी के समय सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एमबीबीएस डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संयोग से वह डॉक्टर माणिक साहा का स्टूडेंट रहा है। जिसकी तस्वीर सीएम ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

सीएम ने डॉक्टर बनकर स्टूडेंट का किया इलाज

दरअसल बताया जा रहा है कि उनके स्टूडेंट रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर का एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उनका राइट सब कांडिलर फ्रैक्चर हुआ। इसीलिए वह वक्त निकाल कर त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज एंड डॉक्टर बरम टेक्निकल अस्पताल में पहुंचे और इलाज किया। सूत्रों ने बताया कि जब मुख्यमंत्री मरीज के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां पर उनके डॉक्टरों ने भव्य स्वागत किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ.साहा ने बताया कि मरीज की हालत के बारे में जानकारी भी ली जाती रहेगी।

इससे पहले भी कर चुके हैं इलाज

आपको बता दे इससे पहले डॉक्टर माणिक शाह ने अस्पताल पहुंचकर 10 वर्षीय लड़के का इलाज किया था। जनवरी में इलेक्शन कैंपस छोड़कर डॉक्टर माणिक साहा ने अस्पताल पहुंचकर एक 10 वर्षीय लड़के की ओरल सिस्टक लेसन सर्जरी की थी। वह राज्य के अच्छे सर्जन के रूप में भी मशहूर रहे हैं विभिन्न मामलों में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनसे सलाह भी लेते रहते हैं।

Read More-न्यूज़क्लिक के 30 से ज्यादा ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड, UAPA के तहत केस दर्ज

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img