Sunday, December 21, 2025

नई संसद भवन में दीर्घा कुर्सियों से कूदे दो शख्स, मचाया बावल, जलाई स्मोक कैंडल, देखें वीडियो

Security Breach in Lok Sabha: नई संसद भवन में इस समय शीतकालीन सत्र चल रहा है। हालांकि लोकसभा कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में काफी चूक हुई है। दो शख्स ने दर्शक दीर्घा से छलांग लगाते हुए उपद्रव मचा दिया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। इन लोगों ने स्मोक कैंडल जलाई और पूरा बवाल मचा दिया। पुरी लोकसभा में धुआं ही धुआं नजर आने लगा। इसके बाद तुरंत ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

जूते में स्मोक कैंडल छुपा कर आए थे ये लोग

बताया जा रहा है कि यह लोग स्मोक कैंडल जूते में छुपा कर आए थे जो स्प्रे किया गया उसे सुरक्षा कर्मियों को बारूद की गंध आई। इन दो विजिटर्स को मैसूर के सांसद का रेफरी पास बना हुआ था। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल्फ पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने पहुंची है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

सीटों से जंप करके भाग रहे थे शख्स

बताया जा रहा है कि यह लोग चलने के बजाय सीटों से जंप करके भाग रहे थे। इन दोनों युवकों को सांसद मनोज कोटक और मलूक नागर ने पकड़ लिया था। इस घटना के बारे में बताते हुए मलूक नागर ने कहा,”जहां पर हम लोगों की सीट है उससे थोड़ा ऊपर हटके दर्शक दीर्घा है जहां पर ये लोग बैठे हुए थे। इस समय शून्य काल चल रहा था और वो खत्म होने वाला था। अचानक से धड़ाम की आवाज आई। ऐसे में मुझे लगा किसी का पैर फिसल गया और वो गिर गया है। जैसे ही ऊपर की तरफ देखा तो एक और ऊपर से कूदा। उसके बाद समझ आ गया कि इन लोगों का इंटेशन सही नहीं है। हम 6-7 सांसद इन लोगों को पकड़ने के लिए भागे तो यह जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि हमारे पास मत आना ,तानाशाही नहीं चलेगी इसके बाद उन्होंने अपने जूते निकले और हम लोगों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी तो वहां पर धुंआ ही धुआं निकलना शुरू हो गया।”

वही इस सदन में सुरक्षा चौक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा शून्य काल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। हालांकि यह धुआं सामान्य था इसीलिए चिंता का विषय नहीं है। वही आपको बता दे आज ही संसद पर हमले की बरसी भी है।

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img