Friday, December 5, 2025

अपने लाडले को व्हीलचेयर पर अंतिम विदाई देने पहुंची थी बूढी मां, सिर्फ सौतेली मां से 8 साल छोटे थे रतन टाटा

Ratan Tata Death: रतन दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। रतन टाटा का निधन मुंबई के ब्रींच कैंडी अस्पताल में हुआ है। रतन टाटा के जाने से पूरे देश में गम का माहौल है। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया है। रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए देश की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। अमित शाह से लेकर भूपेंद्र पटेल,एकनाथ शिंदे और मुकेश अंबानी तक उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचे थे। अपने लाडले को अंतिम विदाई देने के लिए रतन टाटा की वृद्ध मां भी पहुंची थी।

बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंची थी मां

रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा व्हीलचेयर पर बैठकर अपने लाडले बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। रतन टाटा अपनी सौतेली मां से सिर्फ 8 साल ही छोटे थे। रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा 94 साल की है। वही रतन टाटा 86 साल के थे। रतन टाटा के पिता ने दो शादियाँ की थी। जिसमें से रतन टाटा की माँ थी। जिनका नाम सुनी कॉमिस्सेरिएट थी। जिनसे रतन टाटा और जिमी नवल टाटा थे। तो वहीं नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन डुनोयर थी। जिनके बेटे नोएल नवल टाटा हैं। जिनका परिवार पूरा बिजनेस संभालता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ग्रुप का सम्भावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वह टाइटन सहित टाटा की कई कंपनियों में बोर्ड मेंबर है। बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और उनकी कोई संतान नहीं है। इसी वजह से रतन टाटा के बाद उनका उत्तराधिकारी सौतेले भाई नोएल टाटा को बनाया जा सकता है।

Read More-पत्नी नीता अंबानी के साथ रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, आमिर खान ने भी दी श्रद्धांजलि

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img