Thursday, November 13, 2025

दुल्हन करती रही इंतजार सुहागरात के अगले दिन ही गायब हुआ दूल्हा, सनसनीखेज मामला आया सामने

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सुहागरात की अगली सुबह ही दूल्हा अचानक गायब हो गया और दुल्हन इंतजार ही करती रही। दूल्हे के घर वाले काफी परेशान है और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर दी गई है। लेकिन दूल्हे का कुछ भी अता पता नहीं चल पा रहा है। शादी के अगले दिन दूल्हा इस तरह रहस्यमय तरीके से गायब हुआ कि लोग चर्चा करने लगे। बताया जा रहा है कि शादी से पहले सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक दूल्हा कहां चला गया यह बात सभी को हैरान कर रही है।

जाने पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के राघोपुर इलाके का है। जहां पर शाही आदित्य की शादी 2 दिन पहले हुई थी। गुरुवार को आदित्य का रिसेप्शन होना था। शादी की अगली शाम आदित्य ने अपनी दुल्हन को बताया कि वह बाजार जा रहा है। जिसके बाद वह घर नहीं आया। जब काफी देर हो गई तो नई नवेली दुल्हन ने आदित्य के बारे में अपने ससुराल वालों को बताया। आदित्य के परिजन उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। परिजनों ने आदित्य का फोन लगाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। आदित्य के परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए परिजनों ने बताया कि शादी के अगले दिन से आदित्य लापता है उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। आदित्य का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसके अलावा उसने पहले कभी इस तरह की हरकत भी नहीं की।

आदित्य को ढूंढ रही है पुलिस

वही अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस आदित्य को ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि घर से निकलने के बाद आदित्य का फोन स्विच ऑफ होने से पुलिस को उसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द आदित्य को ढूंढ लिया जाएगा।

Read More-‘BJP के साथ नहीं जाएंगे जयंत चौधरी’, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने किया बड़ा दावा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img