Wednesday, February 11, 2026

‘पीठ और सिर पर…’ राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने,हुए चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कांड में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के शामिल होने का दावा किया है। राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें पता चला है कि राजा रघुवंशी पर दो बार हमला किया गया था।

राजा रघुवंशी पर किया गया था दो बार हमला

इंदौर के राजा रघुवंशी पर दो बार हमला किया गया था एक बार पीठ पर और एक बार उनके सिर पर वार किया गया था। इस हमले में राजा की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनके साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो राज कुशवाहा नाम के युवक के साथ मिलकर सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

क्या बोली राजा रघुवंशी की मां?

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बेटी की हत्या किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सोनम ने इस घटना को अंजाम दिया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूरा समाज सजा देगा राज कुशवाहा से जुड़े सवाल पर राजा की मां ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए इसमें सब साफ हो जाएगा। सोनम ने अगर ऐसा नहीं किया तो हम गलत इल्जाम क्यों लगाएगी?

Read More-कौन है राज कुशवाहा जिसके लिए बेवफा बनी सोनम रघुवंशी, हनीमून पर ही रच डाली पति की मौत की साजिश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img