सोनम को कातिल नहीं मानता राजा रघुवंशी का परिवार! कहा- ‘जब तक वह खुद…’

Sonam Raghuvanshi: मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की दुनिया तब बदल गई जब दोनों अचानक से गायब हो गए। हालांकि कुछ दिन बाद राजा का शव मिल गया जिससे उसके मर्डर की पुष्टि हो गई, लेकिन सोनम लापता ही चल रही थी। वही 17 दिन बाद सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। सोनम रघुवंशी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस लगातार सोनम रघुवंशी से पूछताछ कर रही है।

सोनम को कातिल करने के लिए तैयार नहीं है राजा का भाई

एक तरफ सोनम के माता-पिता बेटी को कातिल करने को तैयार नहीं पिता तो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी और इस कुलसी के बाद पहली बार राजा रघुवंशी के परिवार का बयान सामने आया है। राजा के भाई विपुल भी अभी सोनम को आरोपी मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि मैंने रात लगभग 2 बजे गोविंद से बात की उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिल गई है। जब हमने अप पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस सोनम को ले गई उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। आगे कहा जब तक सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। राजा और सोनम दोनों अपनी शादी में खुश थे। मैंने कभी उन दोनों को लड़ते हुए नहीं देखा। पुलिस ने अभी तक मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंप है।

राजा रघुवंशी के भाई ने कर दी ये मांग

विपुल ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री रहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है। लेकिन हम सपा को फोन करते हैं तो वह फोन हमारा नहीं उठाते हैं। हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। राजा रघुवंशी के भाई ने मांग कि हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की। उन्होंने कहा मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

Read More-‘करीब 3 साल का इंतजार…’ सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद क्या बोले रिंकू सिंह

Hot this week

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव में संजयन त्रिपाठी का बड़ा दावा, क्या सपा के टिकट पर बीजेपी को देंगे झटका?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुकाबला...

PM मोदी ने युवाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान? चिन्मय मिशन के मंच से कही ये अहम बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित चिन्मय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img