मॉनसून जाते-जाते फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather News: देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से मॉनसून अगले 48 घंटे में पूरी तरह पीछे हट सकता है, लेकिन इसके बाद भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में 3 अक्टूबर तक तथा छत्तीसगढ़ में 2 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश होने के आसार हैं।

पहाड़ों पर बारिश के साथ आंधी का खतरा

पहाड़ी इलाकों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर और जम्मू-कश्मीर में 6 से 7 अक्टूबर के दौरान बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में भी 5 से 7 अक्टूबर तक कई जगह बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी भी दी गई है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। बिहार और झारखंड में 5 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में अभी गर्मी, फिर बदलेंगे हालात

दिल्ली में 2 से 5 अक्टूबर के बीच मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि 6 और 7 अक्टूबर को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मणिपुर, मेघालय, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम सक्रिय रह सकता है। हालांकि 1 से 7 अक्टूबर के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में कमजोर होगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो सकती है। इसके बाद 8 से 14 अक्टूबर के बीच बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से भी मॉनसून पीछे हटने की संभावना है। अक्टूबर से दिसंबर तक पोस्ट-मॉनसून बारिश का दौर देखने को मिलेगा, खासकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में। इस बीच अंडमान सागर के आसपास 13 अक्टूबर के करीब नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना भी जताई गई है। जून से सितंबर के दौरान देश में औसतन 87 फीसदी बारिश हुई, जो सामान्य से कम रही। मध्य भारत में करीब 97 फीसदी और उत्तर-पश्चिम भारत में 94 फीसदी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का आंकड़ा क्रमशः करीब 76 और 74 फीसदी रहा।

Read More-प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में कई पाबंदियां लागू, 11 मेट्रो स्टेशन बंद

Hot this week

जंतर-मंतर पहुंचने से पहले बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा हिरासत में; कई नेता भी रोके गए

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में...

पुतिन ने PM मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बताया भारत का रुख

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img