Thursday, December 4, 2025

डाॅ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनते ही कई बड़े नेता उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के अंतिम दर्शन करने के लिए आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने नम आंखों से डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी।

अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंच चुके हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर नम आंखों से मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। उनसे पहले गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने जताया दुख

मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जागते हुए कहा कि ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. पहले केंद्रीय वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहचान इतिहास में एक दूरदर्शी नेता के रूप में रहेगी, जिन्होंने क्रांतिकारी फैसले लिए जिससे देश के आर्थिक विकास को गति मिली और देश की अर्थव्यवस्था के लिए नए रास्ते खुले। बेहद सरल, सीधे और शांत स्वभाव के डॉ. मनमोहन सिंह वैश्विक स्तर पर एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से एक रणनीतिक और बुद्धिमान अर्थशास्त्री और राजनीतिक नेता खो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करे।हार्दिक संवेदनाएं।”

Read More-नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने जताया शोक

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img