बौखलाया पाकिस्तान! LoC पर कर रहा भीषण गोलाबारी, जम्मू- कश्मीर और पंजाब में हमले की नाकाम कोशिश

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और लगातार एलओसी पर गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तानी गुरुवार को जम्मू में एयरपोर्ट पर हमले की नाकाम कोशिश की भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर आसमान में ही पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया। पूरे जम्मू कश्मीर को बैक आउट किया गया है। जम्मू विश्वविद्यालय के पास भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया।

भारत ने मार गिराए दो फाइटर जेट

पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की एक बार फिर नाकाम कोशिश की गई है। जम्मू विश्वविद्यालय के पास भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम हो गई है। पाकिस्तानी सेना के दो सबसे अपडेटेड फाइटर जेट JF-17 को मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को भी ढेर कर दिया गया। भारत में हमला करने आए पाकिस्तान के दो JF-17 फाइटर जेट को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। ये बात पाकिस्तानी सेना ने भी कबूल कर ली है।

भारत ने लाहौर में की जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से किए गए नाकाम हमलों का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने लाहौर पर ड्रोन अटैक कर दिया है। इससे पहले पीएम मोदी को जवाबी कार्रवाई के बारे में ब्रीफ किया गया था।इस जवाबी कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल निगरानी कर रहे हैं।

Read More-UP: पाकिस्तान की बुराई नहीं सुन सका मोईद खान, 14 साल के बच्चे को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hot this week

CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो BJP ने घेरा, शाहनवाज बोले- ‘योगी के रहते यूपी में…’

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img