UP: पाकिस्तान की बुराई नहीं सुन सका मोईद खान, 14 साल के बच्चे को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पूरा भारत देश खुश है क्योंकि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मार गिराए गए। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। कहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से घटना सामने आई है। जहां पर पाकिस्तान के विरोध में टिप्पणी करने पर गुस्साए युवक ने 14 साल के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। हमले लड़का घायल हो गया इस घटना से गुस्साए हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

14 साल के लड़के पर चाकू से किया हमला

दरअसल यह घटना 7 मई की है। जहां धर्मगदपुर गांव के रहने वाले लाल बहादुर का 14 साल का बेटा सुरजीत दोपहर में मंडी सीमित आया था। वहां एयर स्ट्राइक को लेकर चर्चा हो रही थी सुरजीत ने पाकिस्तान के बारे में कुछ टिप्पणी की पास की दुकान पर बैठे मोईद खान को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। तो मोईद खान ने सुरजीत को टोका और कहां कि किसी देश के बारे में इस तरह से नहीं बोलना चाहिए। लेकिन सुरजीत ने फिर कुछ कहा तो मोईद खान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसका हाथ घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी मोईद खान को गिरफ्तार कर लिया है। लोग मोईद खान के साथी वकील नाम के युवक को भी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। जैसे ही इस घटना के बारे में हिंदू युवा वाहिनी और अन्य संगठनों को जानकारी हुई वह तुरंत मंडी सीमित पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More-राजस्थान, गुजरात सहित 15 शहरों में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर किया हमला, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img